पंच गौरव एक, जिला एक खेल (कुश्ती) के तहत 5 दिवसीय प्रशिक्षण का समापन समारोह आयोजित

AYUSH ANTIMA
By -
0


कोटपूतली-बहरोड़: एक जिला एक खेल' (ODOS) राजस्थान सरकार की एक प्रमुख पहल है, जिसका उद्देश्य स्थानीय खेल प्रतिभाओं को निखारना है। इसके तहत जिले में एक विशिष्ट, पारंपरिक या लोकप्रिय खेल को चिन्हित कर, वहां के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, संसाधन और मंच उपलब्ध कराया जाता है, ताकि वे राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन कर सकें। इसी क्रम में पंच गौरव एक जिला एक खेल (कुश्ती) के तहत 5 दिवसीय प्रशिक्षण (23 मार्च से 27 मार्च तक) का समापन तथा कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को लाल बहादुर शात्री महाविद्यालय, कोटपूतली में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओम प्रकाश सहारण के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। सहारण ने प्रतिभागियों के कौशल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और जिले का नाम राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने की कामना की। बालक व बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वालो को गोल्ड मेडल, प्रतीक चिन्ह व कुश्ती किट से तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों को सिल्वर मेडल व प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया। इस दौरान दयाराम चोरडिया, खेल अधिकारी की अध्यक्षता व आरके सिंह प्राचार्य एलबीएस, कृष्ण कुमार अंतराष्ट्रीय कोच भी मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!