बाबा श्याम निकले पिलानी भ्रमण पर

AYUSH ANTIMA
By -
0

पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): श्री श्याम मंदिर के 67वे वार्षिकोत्सव पर बाबा श्याम पिलानी भ्रमण को निकले। शोभायात्रा अखिल भारतीय श्री निंबार्क नागापीठ त्रिवेणी धाम के पीठाधीश्वर स्वामी श्री विश्वरूप दास जी महाराज के सानिध्य में आयोजित की गई। सुबह 8.15 पर बाबा श्याम की पूजा अर्चना के साथ शोभायात्रा पिलानी के मुख्य मार्गों मैन बाजार, निहाली चौक, बड़ चौक होती हुई वापिस मंदिर प्रांगण पहुंची। पिलानी मैन बाजार में स्थित श्री गोपीनाथ जी मंदिर के पुजारी द्वारा बाबा की आरती के साथ पुष्प वर्षा की गई। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण ऊंट, घोड़े व नासिक का बैंड रहे। जगह जगह शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। विदित हो चार दिन तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन का समापन रात्रि जागरण व विशाल भंडारे से होगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!