चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): हनुमान जन्मोत्सव पर शहर के भायला हनुमान मंदिर, सनातन आश्रम पोद्दार पार्क में 2 अप्रैल को विभिन्न धार्मिक आयोजन सम्पन्न होंगे। कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। आश्रम प्रवक्ता गिरधर गोपाल महमिया एवं तेजप्रकाश सोनी ने बताया कि सुबह भायला हनुमान जी का विधि-विधान से श्रृंगार एवं पूजन किया जाएगा। इसके पश्चात शाम 4:30 बजे से मंदिर महंत पंडित प्रभुशरण तिवाड़ी के सानिध्य में सामूहिक संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा। सुंदरकांड पाठ के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। धार्मिक आयोजन के संयोजक सुरेन्द्र पारिक रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है।
3/related/default