झुन्झुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): अखिल भारत हिन्दू महासभा ने झुन्झुनू जिले में संगठन का बड़ा विस्तार किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष प.पूज्य सनातन सम्राट स्वामी श्री चक्रपाणी जी महाराज व राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार पुनिया ने डॉ.राजेंद्र शर्मा झेरलीवाला प्रदेश कोर कमेटी अध्यक्ष एवं झुन्झुनू जिला अध्यक्ष प्रणीत गुप्ता विपुल एवं जिला अध्यक्ष हिंदू युवक सभा नरेश धाबाई की अनुशंसा पर नई नियुक्तियों की घोषणा करते हुए कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करेंगे। जिलाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष, तहसील अध्यक्ष ने प.पूज्य सनातन सम्राट स्वामी श्री चक्रपाणि जी महाराज, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार पुनिया डॉ.राजेंद्र शर्मा झेरलीवाला प्रदेश कोर कमेटी अध्यक्ष राजस्थान एवं राजस्थान संगठन महामंत्री भागीरथ सिंह पिलानिया, अशोक कुमार योगी, प्रदेश संगठन महामंत्री राजस्थान प्रनीत गुप्ता (विपुल), जिला अध्यक्ष झुन्झुनू का आभार जताकर कहा कि वह गांव और ढाणियों में जनसंपर्क बढ़ाकर और अधिक युवाओं व मातृशक्ति को जोड़कर संगठन को और अधिक मजबूत करना ही उनकी प्राथमिकता होगी।
अखिल भारत हिन्दू महासभा का मानना है की राजस्थान में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए युवाओं, समाजसेवकों व मातृशक्ति को नेतृत्व में लाया जाएगा। इन नई नियुक्तियों से नगर, तहसील, ढाणी स्तर पर अखिल भारत हिन्दू महासभा को और अधिक गति व शक्ति मिलेगी। श्रीमती सुमित्रा टेलर नगर उपाध्यक्ष चिड़ावा महिला सभा, श्रीमती रिंकू शर्मा नगर उपाध्यक्ष चिड़ावा महिला सभा, श्रीमती ख्याति केडिया नगर उपाध्यक्ष चिड़ावा महिला सभा, विकास गुर्जर झुन्झुनू जिला महामंत्री हिंदू युवक सभा, उम्मेद सिंह गर्वा नगर उपाध्यक्ष चिड़ावा, संदीप बिवाल नगर उपाध्यक्ष चिड़ावा, विकास शर्मा नगर उपाध्यक्ष चिड़ावा, महेन्द्र चौधरी जिला कार्यालय मंत्री हिंदू युवक सभा, अनुराग शर्मा खेतड़ी विधानसभा अध्यक्ष।