हनुमान जन्मोत्सव पर दिव्य भक्ति महोत्सव, भव्य भंडारा 2 अप्रैल को

AYUSH ANTIMA
By -
0

चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): श्री बालाजी महाराज की असीम अनुकंपा से हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर चिड़ावा स्थित चौरासिया जी के मंदिर में 2 अप्रैल 2026 को दिव्य भक्ति महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान ग्यारस हट्टे वाले बालाजी का छठा विशाल भंडारा आयोजित होगा, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं को सादर आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 3:15 बजे से होगी, जिसका लाइव प्रसारण @bawaliyababa यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा। आयोजन के तहत महिला भक्त मंडल द्वारा भव्य भजन संध्या एवं मनमोहक नृत्य नाटिका की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके पश्चात सायं 6:15 बजे से भंडारे का आयोजन होगा। कार्यक्रम का आयोजन बालाजी महाराज के भक्तों द्वारा किया जा रहा है। अधिक जानकारी के लिए महंत विनोद चौरसिया से संपर्क किया जा सकता है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!