तेजाजी बोर्ड का संचालन शुरू करने की मांग को लेकर युवा तेजा सेना का प्रदर्शन

AYUSH ANTIMA
By -
0


सिंघाना (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): निकटवर्ती गांव ढाढ़ोत में राष्ट्रीय जाट महासंघ युवा तेजा सेना के सिंघाना ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम ओला के नेतृत्व में तेजाजी बोर्ड का सुचारू संचालन शुरू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। युवा तेजा सेना के राहुल महला, पुनित ओला एवं अखिल कुमार ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा वर्ष 2023 में जाट समाज के उत्थान के लिए तेजाजी बोर्ड का गठन किया गया था, लेकिन अब तक इसका संचालन शुरू नहीं होने से समाज में आक्रोश व्याप्त है। ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम ओला ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि तेजाजी बोर्ड को शीघ्र शुरू कर विशेष बजट के साथ विधिवत संचालन किया जाए, ताकि जाट समाज का समुचित विकास हो सके। इस दौरान नितेश कुमार, संदीप, यश कुमार, हितेंद्र, निशांत, अनिल, सोनू कुमार सहित अनेक लोगों ने प्रदर्शन में भाग लिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!