अम्बेडकर जयंती पर अम्बेडकर सप्ताह व ज्योतिबा फुले जयंती पर "संघर्ष दिवस" मनाया जायेगा

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): सामाजिक संस्था अम्बेडकर शिक्षा समिति की बैठक वरिष्ठ कार्यकर्त्ता ओमप्रकाश सैनी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती को संघर्ष दिवस के रुप में मनाने तथा बाबा साहेब अम्बेडकर के जन्मोत्सव पर 14 अप्रेल से 20 अप्रेल तक अम्बेडकर सप्ताह मनाने का निर्णय किया गया। समिति सचिव सीताराम पंवार ने बताया 11 अप्रेल को साय 6 बजे खंडोलिया कॉलोनी में महात्मा ज्योतिबा फुले के जन्मोत्सव पर संघर्ष दिवस मनाया जायेगा। अम्बेडकर सप्ताह में 14 अप्रेल को ओजटू (निजामपुरा ) में बाबा साहेब की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया जायेगा। 15 अप्रेल को स्वच्छता दिवस, 16 अप्रेल को जागरूकता दिवस, 17 अप्रेल को अडूका की एमडी स्कूल में भाषण प्रतियोगिता होगी, 18 अप्रेल को हनुमतपुरा की नेशनल पब्लिक स्कूल में निबंध प्रतियोगिता होगी। 19 अप्रेल को वृद्धजन के सम्मान में सत्संग का आयोजन किया जायेगा। 20 अप्रेल को सप्ताह का समापन होगा। इस अवसर पर मोतीलाल दोचानिया, शिव प्रसाद महरिया, अखिलेश पंवार, दीपिका पनिहार, जगदीश प्रसाद महरानिया, बाबूलाल सोलंकी, मंगेश भगत, अभिषेक पंवार सहित उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!