मंड्रेला (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): मंड्रेला क्षेत्र के ग्रामोत्थान जीपीएस इंग्लिश मीडियम स्कूल की छात्रा अनामिका ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 97.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर इतिहास रच दिया है। अनामिका ने विज्ञान, हिन्दी और संस्कृत विषय में 100 में से 100 अंक, गणित में 99 अंक तथा अंग्रेजी में 98 अंक हासिल कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया। विद्यालय के कुल 50 विद्यार्थियों में से 10 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक तथा 26 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। इस उपलब्धि पर निदेशक नरेंद्र पूनिया, प्राचार्य ईश्वर सिंह, सेक्रेटरी गायत्री पूनिया, अध्यक्ष वीरेंद्र पूनिया एवं परीक्षा प्रभारी संदीप भूरिया सहित स्टाफ ने छात्रा अनामिका और अन्य होनहार विद्यार्थियों का स्वागत कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
अनामिका ने 10वीं बोर्ड में 97.50% अंक हासिल कर रचा इतिहास, मंड्रेला क्षेत्र का बढ़ाया मान
By -
March 29, 2026
0
Tags: