पुष्पा शर्मा अध्यक्ष व भंवरी देवी उपाध्यक्ष मनोनीत, मां गौतमी महिला मंडल के हुए चुनाव

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): महर्षि गौतम आश्रम में मां गौतमी महिला मंडल की बैठक आयोजित हुई। मंडल की सदस्य मधुबाला गौतम ने बताया कि बैठक में सर्व सहमति से अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव किया गया। उन्होंने बताया कि उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से पुष्पा शर्मा मिश्र को अध्यक्ष व भंवरी देवी बहनोली को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके बाद उपस्थित सभी महिला सदस्यों ने नव मनोनीत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का माला पहनाकर सम्मान किया। इसके बाद मीटिंग में आगामी 19 मार्च को आयोजित होने वाले महर्षि गौतम जयंती महोत्सव के आयोजन पर विशेष चर्चा की गई। नव मनोनीत अध्यक्ष पुष्पा शर्मा ने कहा कि जयंती के अवसर पर महिला मंडल का भी पूरा योगदान रहेगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!