बीकानेर: भाजपा संभाग कार्यालय में पं.दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत भाजपा बीकानेर देहात की जिला कार्ययोजना बैठक जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्रपाल टी.टी.मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत विभिन्न विषयों पर कुल 7 सत्रों का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने संगठन की विचारधारा, कार्यप्रणाली और आगामी रणनीति पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। इस दौरान वैचारिक अधिष्ठान विषय पर वरिष्ठ कार्यकर्ता रामेश्वर पारीक ने संबोधित करते हुए पं.दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और भाजपा की मूल विचारधारा पर प्रकाश डाला। इतिहास विकास विषय पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्रपाल टी.टी. ने संगठन के इतिहास, संघर्ष और विकास यात्रा को विस्तार से बताया।
कार्य विस्तार विषय में हमारी दृष्टि विषय पर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार और जनसंपर्क को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया। कार्य पद्धति एवं कार्यप्रणाली विषय पर जिला प्रभारी बलवीर बिश्नोई ने संगठनात्मक कार्यों की जिम्मेदारियों और कार्यप्रणाली की जानकारी दी। केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों पर विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार तथा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुंभाराम सिद्ध ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। इसके बाद बूथ प्रबंधन विषय पर जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के गुर बताए। सोशल मीडिया विषय पर सोशल मीडिया संभाग संयोजक कोजूराम सारस्वत तथा आईटी विषय पर आईटी विभाग संभाग सह संयोजक चैन सिंह राजपुरोहित ने डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग और संगठनात्मक कार्यों में तकनीक के महत्व पर मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जालम सिंह भाटी ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस दौरान खाजूवाला विधायक डॉ.विश्वनाथ मेघवाल, प्रदेश प्रवक्ता भवानी पाईवाल, ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर चारण, आसकरण भट्टड़, हेमनाथ जाखड़, जसवंत दहिया, राजाराम ओझा, मनमोहन सिंह, कुसुम शर्मा, भरत सुथार, शिल्पा चारण, संजना प्रजापत, सुरेन्द्र स्वामी, पवन स्वामी, महेंद्र ढाका, जयकिशन उपाध्याय, प्रदीप सारस्वत, नवरत्न घिंटाला, अर्जुन कड़वासरा सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, मोर्चा जिलाध्यक्ष, मोर्चा महामंत्री सहित अपेक्षित कार्यकर्ता मौजूद रहे।