जियो की बढ़त बरकरार, मोबाइल और ब्रॉडबैंड दोनों में नंबर वन: जेएम फाइनेंशियल

AYUSH ANTIMA
By -
0


नई दिल्ली (श्रीराम इंदौरिया): ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल के अनुसार भारतीय टेलीकॉम बाजार में रिलायंस जियो की बढ़त और मजबूत हुई है। फर्म की ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी मोबाइल सेवाओं के साथ-साथ होम ब्रॉडबैंड और 5G फिक्स्ड वायरलेस इंटरनेट में भी आगे बनी हुई है। जेएम फाइनेंशियल के मुताबिक जनवरी 2026 की सब्सक्राइबर रिपोर्ट के रुझानों से पता चलता है कि जियो ने महीने के दौरान सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक जोड़े। कंपनी से करीब 16 लाख नेट वायरलेस यूजर जुड़े। वहीं भारती एयरटे ने लगभग 12 लाख ग्राहक जोड़े, जबकि वोडाफोन आइडिया के करीब 7 लाख ग्राहक घटे। ये आंकड़े भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण के डेटा पर आधारित हैं। जेएम फाइनेंशियल के अनुसार जियो 41 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सेदारी के साथ देश की सबसे बड़ी वायरलेस कंपनी बनी हुई है। रिपोर्ट में कहा गया कि एयरटेल दूसरे नंबर पर बनी हुई है, लेकिन वोडाफोन आइडिया लगातार पिछड़ रही है। होम ब्रॉडबैंड कारोबार में भी जियो की बढ़त जारी रही। जनवरी में कंपनी ने करीब 7.8 लाख नए होम ब्रॉडबैंड ग्राहक जोड़े और कुल बाजार में लगभग 42 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ शीर्ष स्थान बनाए रखा। विश्लेषकों के मुताबिक इसके पीछे जियो एयर फाइबर की लगातार मजबूत होती मांग है। रिपोर्ट में कहा गया कि 5G फिक्स्ड वायरलेस इंटरनेट बाजार यानी एयरफाइबर मार्केट में जियो की हिस्सेदारी 70 प्रतिशत से ज्यादा है, जिससे कंपनी को शुरुआती बढ़त मिली है। विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले समय में यही सेगमेंट टेलीकॉम सेक्टर की ग्रोथ को आगे बढ़ा सकता है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!