आम आदमी पार्टी की जिला कार्यकारिणी घोषित

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: आम आदमी पार्टी, बीकानेर द्वारा जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। यह कार्यकारिणी घनेंद्र भारद्वाज, सह प्रभारी, राजस्थान के निर्देशन में घोषित की गई है, जिसका उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत करना है। इस घोषणा में प्रोफेसर सलवीर समेजा को जिला महासचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति को संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है। प्रो.समेजा लंबे समय से सामाजिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं तथा उनके अनुभव का लाभ पार्टी को निश्चित रूप से मिलेगा। इसके अतिरिक्त विनोद मोदी को जिला उपाध्यक्ष, अहमद खान को जिला सचिव, वाजिद कोहारी को जिला युवा अध्यक्ष, रणवीर को जिला मीडिया प्रभारी सहित विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के अध्यक्षों की भी नियुक्तियां की गई हैं। पार्टी पदाधिकारियों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि वे पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। यह घोषणा जिला कार्यकारी अध्यक्ष मोहन सिंह राठौड़ द्वारा जारी की गई।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!