स्वच्छ भारत अभियान की खुल रही है पोल

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): गांव पराना में अटल सेंवा केन्द्र व पटवार भवन एवं भैरव बगीची में जाने वालें मुख्य रास्ते में नालियों का निर्माण नहीं होने से रास्ते में गंदा पानी व कीचड़ भरा हुआ है, जिससे ग्रामीणों, राहगीरों व छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आंचोलिया मोहल्लेवासियों ने बताया कि मोहल्ले के मुख्य रास्ते में सडक पर नालियों के अभाव में गंदा पानी व कीचड़ भरा रहता है, जिसकी बदबू से मोहल्लावासी सहित विद्यालय जाने वाले छात्र-छात्राएं, राहगीर व दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण इसी रास्ते से किसान सेंवा केन्द्र, अटल सेंवा केन्द्र, ठाकुर जी के मंदिर, विद्यालय व भैरव नाथ बगीची में आना जाना रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि इसी प्रकार गुर्जर मौहल्ला व चांवला मौहल्ला में भी ऐसे ही कीचड व गंदा पानी भरा रहता है, जिससे ग्रामवासी परेशान है। गांव में कई नालियों की सफाई नही होती है, जिससे सडक पर गंदा पानी फैला रहता है। उन्होंने पंचायत प्रशासन से सडक पर भरे पानी की निकासी करवाने व नाली निर्माण करवाने की कई बार मांग की लेकिन पंचायत प्रशासन ने कोई ध्यान नही दिया। गांव में सफाई व्यवस्था, नाली निर्माण व गंदे पानी की निकासी नही होने से गांव की सफाई व्यवस्था बिगडी हुई है। बरसात में इन रास्तों की हालत अत्यंत खराब हो जाती है। इससे सरकार के स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत अभियान के दांवो की पोल खुल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत में लाखों का बजट सफाई के लिए आता है लेकिन सफाई कागजों में होती है गांवों में नही, जिससे खुला भ्रष्टाचार स्पष्ट दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर उक्त समस्या का समाधान करवाने की मांग की है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!