क्रिकेट प्रतियोगिता में श्री श्याम चैंपियन रही विजेता, बंटी गुर्जर बने मैन ऑफ द मैच

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): एनसीएल क्रिकेट प्रतियोगिता में श्री श्याम चैंपियन टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रॉयल रेंजर को 6 विकेट से हराकर सुपर-8 में पहुंची है। मैच में रॉयल रेंजर ने निर्धारित 10 ओवर में 45 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। श्री श्याम चैंपियन के कप्तान अशोक लांगडी व राजेंद्र मीणा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लक्ष्य को आसानी से हासिल करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज की, जिसका अगला मुकाबला विंजो किंग्स निवाई से होगा। इस मुकाबले की विजेता टीम सेमीफाइनल में प्रवेश करेगी। मैच में बंटी गुर्जर के शानदार प्रदर्शन के लिए उनको मैन ऑफ द मैच चुना गया। कमेटी सदस्य राधामोहन जांगिड़ ने बताया कि प्रतियोगिता के सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले रविवार को होंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!