निवाई (लालचंद माली): पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में तीन माह से फरार तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी घासीराम मीणा पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना के निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनलाल भार्गव व पुलिस उपाधीक्षक रविप्रकाश शर्मा के सुपरविजन में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु संचालित अभियान को लेकर कार्रवाई करते हुए काली का बाग के पीछे निवासी पप्पूलाल पुत्र हजारी गुर्जर, भंवर लाल पुत्र हजारी गुर्जर व लक्ष्मण उर्फ गोरधन गुर्जर पुत्र पप्पूलाल को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस अन्य शेष आरोपियों की तलाश भी कर रही है।
3/related/default