एसकेआईटी जयपुर में “न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी रिसोर्सेज फॉर सस्टेनेबल फ्यूचर (ICONRER-2026)” विषय पर 5वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ

AYUSH ANTIMA
By -
0



जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): स्वामी केशवानंद प्रौद्योगिकी, प्रबंधन एवं ग्रामोत्थान संस्थान (एसकेआईटी), जयपुर के यांत्रिक अभियांत्रिकी विभाग द्वारा “न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी रिसोर्सेज फॉर सस्टेनेबल फ्यूचर (ICONRER-2026)” विषय पर आयोजित 5वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ 13 मार्च 2026 को डॉ.धीरज जोशी, विभागाध्यक्ष, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के मार्गदर्शन में किया गया। इस सम्मेलन को ANRF (SERB), DST राजस्थान तथा द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) का सहयोग प्राप्त है। सम्मेलन का उद्देश्य नवीकरणीय ऊर्जा एवं सतत प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम शोध एवं तकनीकी प्रगतियों पर विचार-विमर्श के लिए शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों तथा उद्योग विशेषज्ञों को एक साझा मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम के प्रारंभ में एसकेआईटी के अध्यक्ष सुरजा राम मील ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने नवीकरणीय ऊर्जा अनुसंधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए ऊर्जा एवं पर्यावरण से जुड़ी वैश्विक चुनौतियों के समाधान में शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका को रेखांकित किया। इसके पश्चात ICONRER-2026 के समन्वयक प्रो.आशीष नैयर ने सम्मेलन की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए इसके उद्देश्यों, तकनीकी सत्रों तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिभागियों की भागीदारी के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों में डॉ.के. ए. सुब्रमणियन (आईआईटी दिल्ली), गोलो जे. पिल्ज़ (सलाहकार – नवीकरणीय ऊर्जा, ब्रह्माकुमारी) तथा डॉ.के.सुधाकर (यूनिवर्सिटी मलेशिया पहांग) उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में सतत ऊर्जा प्रौद्योगिकियों, नवीकरणीय ऊर्जा नीतियों तथा स्वच्छ ऊर्जा अनुसंधान की भावी दिशाओं पर महत्वपूर्ण विचार साझा किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ.नीलकंठ मराठे, कार्यकारी निदेशक, एमिशन कंट्रोल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (ECMA), नई दिल्ली ने अपने संबोधन में स्वच्छ ईंधन, उत्सर्जन नियंत्रण तकनीकों तथा सतत विकास के लिए उद्योग और अकादमिक जगत के बीच सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया।
समारोह के अंत में एसकेआईटी के निदेशक (अकादमिक) प्रो.एसएल सुराना ने अपने विचार व्यक्त करते हुए शोधकर्ताओं एवं विद्यार्थियों को नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में नवाचार और शोध के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन डॉ.दिनेश कुमार शर्मा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने सभी अतिथियों, आयोजकों, प्रायोजकों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। ICONRER-2026 का उद्देश्य शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों और उद्योग विशेषज्ञों को एक वैश्विक मंच प्रदान करना है, जहां वे नवीकरणीय ऊर्जा, सतत प्रौद्योगिकी और पर्यावरण संरक्षण से संबंधित अत्याधुनिक शोध एवं विचारों का आदान-प्रदान कर सकें।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!