महिलाओं ने दशा माता की विधिवत की पूजा, पीपल के वृक्ष के लगाई परिक्रमा

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): महिलाओं ने दशा माता की विधिवत पूजा कर गृहस्थ जीवन में सुख शांति एवं समृद्धि की मनोकामना की। इस दौरान चंपलता शर्मा, सुशीला जाट, बदाम बैरवा, रेखा बैरवा, ज्योति खारवाल, सुनीता गुर्जर, लाली मीणा, गीता, भगवती, कमला व स्नेहलता सहित कई महिलाओं ने पीपल के वृक्ष की हल्दी, रोली और कच्चे सूत का 10 तार का डोरा चढ़ाकर विधि विधान से पूजा की। इसके बाद महिलाओं ने भजन गाते हुए पीपल के वृक्ष की परिक्रमा लगाई। यह व्रत घर की दरिद्रता दूर करने और सुख-समृद्धि पाने के लिए किया जाता है। दशा माता के आशीर्वाद से व्यक्ति की दशा में सुधार होता है और उसके सभी बिगड़े काम बनने लगते हैं। इस व्रत को विधि-विधान से करने पर व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और उसे पूरे साल धन की कोई दिक्कत नहीं होती है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!