पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): उपखंड के मोरवा गांव में संकट मोचन बालाजी का 58वां विशाल मेला शिक्षाविद परम श्रद्धेय श्री बीरबल जी शर्मा की स्मृति मे आयोजित किया जा रहा है। इसको लेकर श्री बीरबल शर्मा के सुपुत्र शिव भगवान शर्मा ने बताया कि 1 अप्रेल 2026 को सुंदरकांड व भजन संध्या का आयोजन होगा। 2 अप्रेल को ईनामी प्रतियोगिताए होगी। जिसमें बालीबाल, कबड्डी, कुश्ती, ऊंट व घोड़ा सजावट नृत्य, 65 वर्ष से उपर पुरूष दोड़, लंबी व ऊंची कूद व 800 मीटर दोड शामिल हैं। इन प्रतियोगिताओं में विजेताओं व उप विजेताओं को पुरस्कार वितरण मंदिर परिसर में मेला समापन के समय होगा। इसको लेकर प्रतियोगियों व प्रतियोगी टीमें अपना रजिस्ट्रेशन 2 अप्रेल 2026 प्रात: 12 बजे तक करवा सकते हैं। आयोजन समिति ने सभी धर्मपरायण लोगों को इस आयोजन में भाग लेने की अपील की है।
3/related/default