युवा उद्यमी अहमदाबाद प्रवासी विष्णु चौधरी को मातृशोक

AYUSH ANTIMA
By -
0



चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): शहर की वरिष्ठ सामाजिक व धर्मप्रेमी महिलाओं में शामिल प्रेमलता चौधरी का निधन हो गया, वे पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन से शहर में शोक की लहर दौड़ गई। प्रेमलता चौधरी, युवा वैश्य समाज राजस्थान की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं अहमदाबाद प्रवासी उद्यमी विष्णु चौधरी की माताजी तथा नगर पालिका चिड़ावा की सहवृत्त सदस्य संगीता चौधरी की सास थीं। उनका अंतिम संस्कार गायत्री मंदिर के समीप स्थित मुक्ति धाम में किया गया, जहां बड़ी संख्या में शहरवासियों ने पहुंचकर उन्हें अंतिम विदाई दी। अंतिम यात्रा में भी बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक एवं गणमान्य व्यक्तियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। जिनमें पूर्व सांसद संतोष अहलावत, पूर्व विधायक जेपी चंदेलिया, भाजपा नेता राजेश दहिया, सीनियर आरपीएस नवाब खां, पूर्वी राजस्थान अग्रवाल सम्मेलन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष झंडीप्रसाद हिम्मतरामका, व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश मालानी, पूर्व चेयरमैन सुभाष शर्मा, अग्रवाल जन कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष दामोदर प्रसाद हिम्मतरामका, अडूकिया स्कूल के प्रिंसिपल प्रदीप मोदी, शीशराम हलवाई, पार्षद राजेंद्र कोच, कांग्रेस नेता प्रवीण कटेवा, वर्षा सोमरा, सुरेश जलिंद्रा, अग्रवाल समाज समिति झुंझुनूं के अध्यक्ष गणेश हलवाई, युवा वैश्य समाज के प्रदेश महामंत्री अनुज भगेरिया, अमित सुशील गोयल, बाल कल्याण समिति की पूर्व सदस्य व पूर्व सहवृत्त सदस्य मनीषा केडिया, भाजपा नेता सुरेश भूकर, भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गिरधर, केएल लाठ, पूर्व मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, पूर्व सहवृत्त सदस्य कपिल भगेरिया, सुनिल भड़िया, सज्जन गोदारा, प्रो.ऋचा जांगिड़, दिनेश दाधीच अहमदाबाद, हास्य कलाकार अंकिता योगी आदि प्रमुख है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!