इंद्रपुरा में रात्रि चौपाल आयोजित, कलेक्टर ने सुनी जनसमस्याएं

AYUSH ANTIMA
By -
0


उदयपुरवाटी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): जिला कलेक्टर डॉ.अरुण गर्ग की अध्यक्षता में बुधवार को पंचायत समिति उदयपुरवाटी की ग्राम पंचायत इंद्रपुरा में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याएं एवं मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं, जिनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। कलेक्टर डॉ.गर्ग ने आमजन से संवाद करते हुए कहा कि प्रशासन का उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर ही समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त परिवेदनाओं का प्राथमिकता से निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान की जाए। चौपाल के दौरान पेयजल, बिजली, सड़क, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं एवं राजस्व से जुड़े मामलों पर विशेष रूप से चर्चा की गई। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने मौके पर ही कई समस्याओं का समाधान किया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया गया। इस दौरान एसीईओ रामनिवास चौधरी, आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ.जितेंद्र स्वामी, जिला रोजगार अधिकारी दयानंद यादव, सीसीबी एमडी संदीप शर्मा समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!