निवाई (लालचंद माली): राजकीय पशु चिकित्सालय के पास एक पेड़ पर लगी हुई मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया, जिससे करीब 50 से अधिक लोग घायल हो गए। मधुमक्खियों के अचानक हमले से अफरा तफरी मच गई। घायल लोगों में से करीब दो दर्जन से अधिक लोग राजकीय अस्पताल पहुंचे, जहां सभी का उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार मधुमक्खियों के हमले में विष्णु सैनी, सुरेंद्र गुर्जर, राजकरण गुर्जर, सत्यप्रकाश दीक्षित, रवि वर्मा, मानव वैष्णव, मुबारक अहमद, अफान, फारूक, अफसाना, पवन, आशाराम, आमीन, कजोड मल, अभिषेक, गायत्री, अन्नू, शानू चौहान, मंजू, पदमचंद जैन, सलीम अहमद, बसराम व दीपक सहित करीब 24 घायलों का उपचार किया गया। उन्होंने बताया कि घायल राजकरण गुर्जर की हालत बिगडऩे पर चिकित्सको ने उसे टोंक रैपर कर दिया।
3/related/default