बाइक फिसलने से दो घायल, टोंक रैफर

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): बाईपास पर स्थित महावीर ढाबे के पास एक बाइक फिसल गई, जिससे बाईक सवार दो जने घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एम्बुलेंस से उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार करने के बाद टोंक रैफर कर दिया। थानाधिकारी घासीराम मीणा ने बताया कि रविवार की दोपहर विक्की वाल्मीकि पुत्र रामदयाल निवासी कोटा व अर्जुन वाल्मीकि पुत्र घनश्याम निवासी बूंदी बाईक पर सवार होकर टोंक की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक फिसल गई, जिससे दोनों गंभीर घायल हो गए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!