निवाई (लालचंद माली): श्री श्याम धर्मार्थ सेवा संस्थान द्वारा आयोजित अष्ठम नि:शुल्क सर्व समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर संस्थान के अध्यक्ष दिलीप इसरानी के सानिध्य में चिंताहरण गणेश मंदिर में भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना करके प्रथम निमंत्रण अर्पित कर कार्यक्रम के निर्विघ्न संपन्न होने की कामना की गई। शहर अध्यक्ष नितिन छाबडा ने बताया कि सम्मेलन की तैयारियाँ जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। संस्थान के पदाधिकारियों ने चिंताहरण गणेश मंदिर में भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना करके निमंत्रण पत्र अर्पित किया। संस्थान के अध्यक्ष दिलीप इसरानी ने बताया कि सम्मेलन को लेकर 25 मार्च को महिला संगीत एवं हल्दी व मेहंदी की रस्मे होगी। रामनवमी पर श्याम मंदिर परिसर में सुबह 8 बजे से सम्मेलन का शुभारंभ होगा, जिसमें सर्व समाज के जोडे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे। जिसको लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई है। इस अवसर पर रवि अग्रवाल, कैलाश नटवाडा, नितिन छाबडा, वंशप्रदीप पारीक, आनन्द पारीक, सर्वेश द्विवेदी, नितेश बरवाडा, शशि टोडवाल, विनोद शर्मा, अविनाश पारीक, घासी अग्रवाल, ज्ञान सोगानी, पवन टेलर, राजीव पारीक व जितेन्द्र विजय सहित संस्थान के कई कार्यकर्ता व गणमान्य लोग मौजूद थे।
सर्व समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर दिया गणेश निमंत्रण, रामनवमी को होगा विवाह सम्मेलन
By -
March 22, 2026
0
Tags: