दो परामर्शदाताओं की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित: अंतिम तिथि 25 मार्च

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पारिवारिक न्यायालय, झुंझुनूं में दो परामर्शदाताओं (काउंसलर) की नियुक्ति की जानी है। यह नियुक्ति राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर तथा पारिवारिक न्यायालय (राजस्थान) नियम, 1991 के प्रावधानों के अनुसार की जाएगी। इच्छुक एवं निर्धारित शैक्षणिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी अपने आवेदन-पत्र रजिस्ट्रार जनरल, राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर के नाम संबोधित कर मार्फत न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय, झुंझुनूं के माध्यम से पारिवारिक न्यायालय, झुंझुनूं में जमा करा सकते हैं। आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 25 मार्च निर्धारित की गई है। आवेदन पत्र कार्यालय समय में दोपहर 12:30 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। परामर्शदाताओं को देय फीस व भत्तों के संबंध में माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर द्वारा जारी आदेश व निर्देश ही मान्य होंगे।
इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए जिला न्यायालय झुंझुनूं की वेबसाइट jhunjhunu.dcourts.gov.in से आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान रहे कि एक आवेदक केवल एक ही फैमिली कोर्ट के लिए आवेदन कर सकता है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!