झुंझुनूं जिला उपभोक्ता समिति की इकाईयों का पुनर्गठन

AYUSH ANTIMA
By -
0



चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): उपभोक्ता हितों के लिए कार्य करने वाले संगठन झुंझुनूं जिला उपभोक्ता समिति के जिलाध्यक्ष प्रथम राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण पुरस्कार प्राप्त प्रभुशरण तिवाड़ी ने समिति की नई जिला कार्य समिति की घोषणा की। घोषित नई कार्यकारिणी में जिला संगठन प्रभारी पद पर कैप्टन शंकर लाल महारानियां चिड़ावा को, महिला जिलाध्यक्ष पूजा शर्मा चिड़ावा व उपाध्यक्ष पद पर शिवलाल सैनी चिड़ावा, हीरालाल शर्मा खाजपुर, शिवचरण पुरोहित झुंझुनूं को नियुक्त किया गया। समिति के महासचिव पद की जिम्मेदारी ललित जोशी झुंझुनूं को दी गई है व सचिव पद पर संदीप गोयल व तेज प्रकाश सोनी चिड़ावा को नियुक्त किया गया। समिति के कोषाध्यक्ष का जिम्मा मनीराम जांगीड़ जसरापुर को दिया गया। जिला समन्वयक वेदांत तिवाड़ी चिड़ावा व जिला मीडिया प्रभारी चन्द्रमौलि पचरंगिया को बनाया गया। तिवाड़ी ने बताया की जिले की सभी नगर पालिका क्षेत्रों व पंचायत समितियों के प्रभारियों की भी नियुक्ति की गई है। जिनमें पंचायत समिति अध्यक्ष के रुप में झुंझुनूं से ओमप्रकाश जांगीड़, चिड़ावा से राधेश्याम सुखाड़िया, सूरजगढ़ से राजेन्द्र शर्मा काजडा, बुहाना से नंदकिशोर धूलवा, सिंघाना से महेंद्र लूनिया मोई, खेतड़ी से रामानन्द शर्मा शिमला, उदयपुरवाटी से मदन लाल भावरिया पचलंगी, नवलगढ़ से कजोड़मल बसावा व अलसीसर से चन्दगीराम चाहर को समिति के पंचायत समिति अध्यक्ष का जिम्मा दिया गया है। वही नगर पालिका क्षेत्र झुंझुनूं से एडवोकेट अशोक शर्मा, नवलगढ़ से एडवोकेट तरुण मिन्तर, बगड़ से अनुज शर्मा, चिड़ावा मुकेश सैनी, मुकुंदगढ़ आदित्य नारायण सुरोलिया, खेतड़ी प्रदीप सुरोलिया, पिलानी बाबूलाल घोघलिया, मंडावा गोविंद जोशी, बिसाऊ से अनिल कलावटिया, उदयपुरवाटी से प्रेमलता शर्मा व गुढ़ा से दयाशंकर केडिया, सिंघाना से नरेश चौधरी को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी देकर अपने-अपने क्षेत्र में नई कार्यकारिणी का गठन कर उपभोक्ता हितों के लिए कार्य करने व उपभोक्ताओं के अधिकारो से आम जन को अवगत करवाने की जिम्मेदारी सौपी गई।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!