पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पिलानी शहर में स्थित आदर्श शिक्षण संस्थान में राष्ट्रीय जाट महासंघ के पदाधिकारियों की मौजूदगी में निर्माणाधीन तेजाजी मंदिर क्यामसर के निर्माण में सहयोग के तौर पर आदर्श शिक्षण संस्थान के संचालक शिक्षाविद् संजीव पूनियां ने एक लाख रुपये नकद व निर्माण सामग्री देने की घोषणा करने पर शॉल, साफा एवं फूल माला पहनाकर स्वागत किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला महासचिव सत्यनारायण पूनियां, जिला उपाध्यक्ष सूबे. विरेन्द्र कोठारी, ब्लॉक अध्यक्ष विरेन्द्र पूनियां, ब्लॉक उपाध्यक्ष हरपाल पूनियां, प्रवक्ता कर्मवीर चौधरी, युवा व्यवसायी धर्मपाल पूनियां एवं राजेन्द्र पूनियां ने शॉल, साफा व फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला सलाहकार राजेन्द्र बांगड़वा एवं युवा तेजा सेना के ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बुडानिया ने तेजाजी मन्दिर के लिए घोषणा करने पर शिक्षाविद् संजीव पूनियां का धन्यवाद ज्ञापित किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.विरेन्द्र क्यामसरिया ने बताया कि जनसहयोग से निर्माणाधीन लोकदेवता तेजाजी महाराज का मन्दिर भारत का सबसे बड़ा मन्दिर होगा।
तेजाजी मन्दिर में 1 लाख रुपये नकद व निर्माण सामग्री देने की घोषणा करने पर किया स्वागत
By -
March 12, 2026
0
Tags: