निवाई (लालचंद माली): भूतपूर्व सैनिक संगठन के तत्वावधान में 23 मार्च को शहीद दिवस के अवसर पर तिरंगा रैली व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। संगठन के अध्यक्ष कैप्टन सीताराम गुर्जर ने बताया कि शहीद भगत सिंह के बलिदान दिवस पर आयोजित तिरंगा रैली 23 मार्च की सुबह 9ः30 बजे नगर पालिका भवन जमात से रवाना होकर 80 फीट रोड स्थित शहीद स्मारक तक जाएगी। जहां श्रद्धांजलि सभा का आयोजन होगा एवं वीरांगनाओं का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रामसहाय वर्मा होंगे एवं निवर्तमान चेयरमैन दिलीप ईसरानी अध्यक्षता करेंगे।
3/related/default