200 उपभोक्ताओं को किया लाभांवित, एलईडी बल्ब वितरण की अंतिम तिथि कल

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): जयपुर विद्युत वितरण निगम सहायक अभियंता कार्यालय के माध्यम से प्रधानमंत्री ग्रामीण उज्ज्वला योजना अंतर्गत विद्युत उपभोक्ताओं को रियायती दर पर एलईडी बल्ब दिए जा रहे है। विभाग के सहायक अभियंता केसी माली ने बताया कि एलईडी बल्ब वितरण शिविर सहायक अभियंता कार्यालय व अहिंसा सर्किल स्थित कार्यालय पर किया किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता शिविर में अपना बिजली का बिल दिखाकर रियायती दर पर एलईडी बल्ब प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि 200 रूपए में 9 वाट के तीन व 12 वाट के 2 कुल 5 एलईडी बल्ब दिए जाएंगे, जिनकी 2 वर्ष की गारंटी होगी। इसी प्रकार 150 प्रति चार्जिंग टॉर्च एवं 200 प्रति चार्जिंग एलईडी बल्ब दिए जा रहे है, जिसकी 1 वर्ष की गारंटी उपलब्ध रहेगी। सहायक अभियंता माली ने बताया कि शिविर में करीब 200 उपभोक्ताओं को लाभांवित किया गया है, जिनसे करीब 1 हजार रूपए की राशि प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि शिविर 22 मार्च तक आयोजित किया जाएगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!