निवाई (लालचंद माली): प्राचीन कंकाली माता मंदिर में महाष्टमी पर्व पर 2100 दीपों के साथ महाआरती का आयोजन किया गया। श्री शक्तिपीठ मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष शंकर सोनी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर परिसर में नवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा हैं। महाष्टमी पर्व पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किए गए। इस दौरान विशेष फूलों से श्रृंगार, 501 कन्याओं को भोजन सहित सायंकाल 2100 दीपों से महाआरती का आयोजन किया गया। जिसको लेकर श्रद्धालुओं ने अम्बे तू है जगदम्बे काली, मैया शैरा वाली, चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है व शेर पर सवार होकर आजा शैरावाली ए सहित कई भजनों पर जमकर भक्ति नृत्य किया। महाष्टमी पर्व पर निवाई शहर सहित जिले व प्रदेशभर के श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। सदस्य राजेश भट्ट ने बताया कि मां कंकाली माता मंदिर में श्रद्धालुओं को खीर व चने का प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान सुभाष गिंदोड़ी, रमाकांत शर्मा, मनीष सोनी, पवन जैन, मनु नामा, मधु नामा, पवन भाणजा, कैशव सोनी व टील्लू नामा सहित कई पदाधिकारी व श्रद्धालु मौजूद थे।
3/related/default