निवाई (लालचंद माली): श्री सनातन धर्म सत्संग मंडल के तत्वावधान में रामनवमी के पावन पर्व पर गाजे बाजे के साथ भगवान श्रीराम जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बड़ा बाजार स्थित चारभुजा मंदिर से विधिवत पूजा अर्चना करके शोभायात्रा को रवाना किया गया। शोभायात्रा में सैंकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पडी। शोभायात्रा में ट्रैक्टर ट्रॉली में भगवान श्रीराम की मनोरम झांकी सजाई गई। श्रीराम सुन्दर काण्ड मण्डल द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ, विश्वनाथ मण्डल एवं महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन, सनातन धर्म सत्संग मण्डल द्वारा रामधुनि की गई। भव्य शोभायात्रा का जुलूस श्री चारभुजा नाथ मंदिर से रवाना होकर बड़ा बाजार, सब्जी मंडी, चोहट्टी बाजार, गणगौरी बाजार, कंकाली माता मंदिर व पुलिस थाने के सामने से होते हुए मंदिर प्रांगण पहुंचा। जहां कई धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। शोभायात्रा को लेकर जगह-जगह स्वागत द्वार, तोरणद्वार व रंगोली सजाकर भगवान श्रीराम की आरती उतारी गई। शोभायात्रा का मार्ग में रामभक्तों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इससे पूर्व सत्संग भवन में श्रीराम जन्मोत्सव मनाया गया। इसी प्रकार रविवार की सुबह 5 बजे गाजे बाजे के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। जिसमें कई संतो व श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान जगह-जगह शहरवासियों ने प्रभात फेरी पर ईत्र व पुष्प वर्षा की गई। इस अवसर पर नाथूलाल शर्मा, जगमोहन गौतम, रमेश सोनी, हेमन्त मोदी, हनुमान शर्मा, कजोड मल शर्मा, माधव प्रसाद शर्मा, दीपिका पोमल, चन्द्रकला खण्डेलवाल, देवानंद नेभाणी एवं राहुल अग्रवाल सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे
भगवान श्रीराम की निकाली भव्य शोभायात्रा, सुबह निकाली भव्य प्रभात फेरी
By -
March 26, 2026
0
Tags: