बेटियों की शादी करवाना सबसे बडा पुण्य: रामसहाय वर्मा

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): इंद्रा कॉलोनी में स्थित श्याम मंदिर प्रांगण में श्री श्याम धर्मार्थ सेवा संस्थान के तत्वावधान में अष्टम नि:शुल्क सर्व समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें 10 जोडे हमसफर बने। सम्मेलन को लेकर सम्मेलन की पूर्व संध्या पर विवाह स्थल पर हल्दी रस्म एवं महिला संगीत का आयोजन किया गया। रामनवमी पर आयोजित सम्मेलन में सुबह 10 बजे से झिलाय रोड स्थित चिंताहरण गणेश मंदिर से विवाह स्थल तक निकासी निकाली गई। इस दौरान दूल्हों ने तोरण की रस्म की। विवाह स्थल पर आठ हिंदू जोडों का विवाह एवं दो मुस्लिम जोडों का निकाह सम्पन्न हुआ। हिंदू जोडों का विवाह आचार्य पंडित मोहनलाल शास्त्री खण्देवत ने करवाया एवं निकाह हाफिज मोहम्मद सलीम नदीम ने पढवाया। विवाह सम्मेलन में सभी दस जोडों को उपहार स्वरूप कूलर, बेड, सोफे व पंखा सहित सभी घरेलू सामान दिए गए। विधायक रामसहाय वर्मा ने कहा कि विवाह सम्मेलनों के आयोजन से धन व समय की बचत होती है। उन्होंने कहा कि बेटियों की शादी करवाना सबसे बडा पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों की पहल करने वाले कार्यकर्ता धन्यवाद के पात्र है, जिन्होंने अपना कीमती समय निकालकर समाज के लोगों को एक जाजम पर बैठाने का कार्य किया है। संस्थान के अध्यक्ष दिलीप इसरानी ने कहा कि विवाह सम्मेलन के आयोजन से समाज में एकता का संदेश जाता है। उन्होंने बताया कि बाबा श्याम के आशीर्वाद से सम्मेलन निरंतर होते रहेंगे। सम्मेलन में सर्व समाज की बेटियों का नि:शुल्क विवाह करवाया जाता है। संस्था समय समय पर कई सामाजिक एवं धार्मिक आयोजन करती रहती है। समारोह में विधायक रामसहाय वर्मा, पूर्व विधायक कमल बैरवा, पुलिस उपाधीक्षक रवि प्रकाश शर्मा, तहसीलदार नरेश गुर्जर, पार्षद मास्टर मदन वर्मा, ओमप्रकाश गुप्ता, परसराम कुमावत, नितिन छाबडा, रवि अग्रवाल, विनोद शर्मा, गिर्राज पारीक, राजू मालावत, घासी अग्रवाल, अविनाश पारीक, आनंद पारीक, जयनारायण कुमावत, वंश प्रदीप पारीक व विनोद कुमावत सहित कई पार्षद जनप्रतिनिधि एवं संस्थान के सदस्यों ने वर वधुओं को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!