महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय झिलाय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू: 14 मार्च से भरेंगे ऑनलाइन आवेदन

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय झिलाय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नवीन प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रधानाचार्य जगदीश प्रसाद मीना ने बताया कि कक्षा 1 से 9 तक के रिक्त स्थानों पर प्रवेश के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। छात्र 14 मार्च से 23 मार्च तक शाला दर्पण पोर्टल या क्यूआर कोड के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्राप्त आवेदनों और कक्षावार रिक्तियों की सूची 24 मार्च को विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित की जाएगी। इसके पश्चात 25 मार्च को लॉटरी निकाली जाएगी, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों का चयन होगा। चयनित विद्यार्थियों की अंतिम सूची 27 मार्च को नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी और 28 मार्च को प्रवेश का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। शिक्षण कार्य 1 अप्रैल से शुरू होगा। प्रवेश से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए विद्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!