मंथन इंटर-स्टेट व्हील चेयर रग्बी कप 2026 के पोस्टर का हुआ विमोचन

AYUSH ANTIMA
By -
0


बहरोड़: दिव्यांग सशक्तिकरण के क्षेत्र में पिछले 11 वर्षों से कार्यरत मंथन फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा बुधवार को मंथन कार्यालय में मंथन इंटर-स्टेट व्हील चेयर रग्बी कप 2026 के पोस्टर का विमोचन किया गया। टूर्नामेंट की जानकारी देते हुए मंथन राष्ट्रीय सचिव डॉ.सविता गोस्वामी ने बताया कि बहरोड़ क्षेत्र के लिए यह गर्व की बात है कि इस प्रकार का आयोजन पूरे राजस्थान में प्रथम बार होने जा रहा है। इसमें व्हीलचेयर रग्बी फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा चयनित तीन राज्यों उत्तराखंड, मध्यप्रदेश व राजस्थान के पैरा एथलीट भाग लेंगे, जिसमें दो महिला पैरा एथलीट भी शामिल हैं। यह टूर्नामेंट 22 मार्च, रविवार को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बहरोड़ विधायक डॉ.जसवंत सिंह यादव, अध्यक्ष के रूप में रिवालाधाम संत श्री गणेशानंद जी महाराज, अति विशिष्ठ अतिथि के रूप में जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहित यादव, मशहूर समाजसेवी सेठ श्रीधर गुप्ता, जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी, पुलिस अधीक्षक देवेंद्र विश्नोई, राजस्थान रग्बी फेडरेशन के अध्यक्ष पं.सुरेन्द्र मिश्रा उपस्थित रहेंगे। इस तरह के आयोजन से क्षेत्र के दिव्यांगजनों में खेलों के प्रति जागरूकता पैदा होगी, साथ ही समाज में दिव्यांगों के समावेशन एवं सशक्तिकरण एवं अक्षमताओं की बजाय क्षमताओं को पहचानने का संदेश मिलेगा। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में मंथन संस्थापक डॉ.पीयूष गोस्वामी, संरक्षक वसंती यादव, कमल नयन शर्मा, पं.अशोक बोहरा, बहरोड़ इकाई अध्यक्ष अमित कुमार यादव, चार्टर अध्यक्ष प्यारेलाल सैनी, महिला इकाई अध्यक्ष नेहा बंसल, सचिव रेणु गोयल, कोषाध्यक्ष चेतना यादव, सांत्वना जेना, प्रकाश गौड़, नवीन वशिष्ठ, संतोष गोयल, सहित बच्चें व अभिभावक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!