चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): सामाजिक कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ पत्रकार दिवंगत गोपाल डस्सा की 13वीं पुण्यतिथि पर चिड़ावा कस्बे में पिलानी-सूरजगढ़ बाईपास स्थित डीएसएम अस्पताल में रक्तदान कर श्रद्धांजलि दी गई। अस्पताल के डायरेक्टर डॉ.देवेन्द्र सिंह चाहर ने गोपाल डस्सा को याद करते हुए उनके जीवन को प्रेरणा स्रोत बताया और कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। पत्रकार कृष्ण ढस्सा व आशीष ढस्सा की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में रक्तदान कर दिवंगत आत्मा को नमन किया।
सामाजिक कार्यकर्ता व वरिष्ठ पत्रकार दिवंगत गोपाल डस्सा की 13वीं पुण्यतिथि पर रक्तदान
By -
March 05, 2026
0
Tags: