प्रदेश कार्यसमिति घोषणा पर चिड़ावा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशियां

AYUSH ANTIMA
By -
0


चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): भारतीय जनता पार्टी की राजस्थान प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा के बाद चिड़ावा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भगेरिया फार्म हाउस पर आतिशबाजी कर एवं मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाई। झुंझुनूं जिले से पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव सिंह शेखावत, राजस्थान महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी एवं पूर्व सांसद संतोष अहलावत, भाजपा नेता विशंभर पूनिया को प्रदेश कार्यसमिति में नियुक्त किए जाने तथा पूर्व जिला अध्यक्ष बनवारी लाल सैनी को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया। इस दौरान पूर्व जिला उपाध्यक्ष ललित भगेरिया, नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गिरधर, बाबूलाल जांगिड़, सत्येंद्र कौशिक, मुकेश जलीन्द्रा, पार्षद अंकित भगेरिया, श्याम शर्मा, पवन शर्मा, उत्तम जांगिड़, पार्षद शशिकांत चेजारा, बलवान सिंह, अमित शर्मा, रोहित सैनी, अभिषेक महरानिया, ईशु भगेरिया, हरकिशन सैनी, विद्याधर स्वामी, लोकेश कुमावत, उमराव, किशोरी लाल, जगदीश, पीयूष, रामभरोसा, कुलदीप कटारिया, लक्ष्य खंडेलिया, नंदकिशोर सैनी, अमित, शशि कुठानिया सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!