प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत स्ट्रीट वेण्डर्स को बिना गारंटी के मिल सकेगा ऋण

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): भारत सरकार के आवासन एवं शहरी मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना प्रारम्भ की गई है। यह योजना शहरी क्षेत्र मे कार्यरत रेहडी, पटरी ठेला एवं फेरी लगाने वाले स्ट्रीट वेण्डर्स को आत्मनिर्भर बनाने हेतु सस्ती ब्याज दर पर बिना गांरटी के ऋण प्रदान करती है। योजना के अन्तर्गत प्रथम ऋण 15 हजार रूपये, द्वितीय ऋण 25 हजार रूपये एवं तृतीय ऋण 50 हजार रूपये तक के ऋण लिए आवेदन कर सकते है तथा समय पर ऋण चुकाने वाले लाभार्थियों को सब्सिडी प्रदान की जाती है। डिजीटल लेनदेन करने वाले लाभार्थियों को कैश बैक प्रोत्साहन भी प्राप्त होता है। इसके अलावा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को केन्द्र सरकार की प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, जननी सुरक्षा योजना, राष्ट्रीय खादय सुरक्षा योजना, भवन और अन्य निर्माण श्रमिक अधिनियम के तहत पंजीकरण योजनाओं का लाभ मिलता हैं।
नगर परिषद आयुक्त ने बताया कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत नगर परिषद झुन्झुनू द्वारा 9 फरवरी से 13 फरवरी तक स्वनिधि सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा। जिसके अन्तर्गत नगर परिषद कमरा न. 23 में/कॉमन सर्विस सेन्टर/ई- मित्र पर जाकर आवेदन कर सकते है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!