यूजीसी एक्ट 2026 के विरोध में विप्र इंडिया वेलफेयर फाउंडेशन देगा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन

AYUSH ANTIMA
By -
0


चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): यूजीसी द्वारा हाल ही में जारी किए गए नए इक्विटी रेगुलेशंस के विरोध में विप्र इंडिया वेलफेयर फाउंडेशन के बैनर तले आगामी 9 फ़रवरी 2026 को चिड़ावा में विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। संगठन द्वारा उपखण्ड अधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा जाएगा। विप्र इंडिया वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष अनिल शर्मा “भारती” ने बताया कि यूजीसी के ये नए नियम समाज में वैमनस्य बढ़ाने वाले और पक्षपाती हैं। उन्होंने कहा कि "समानता के नाम पर लाए गए इन नियमों में सामान्य वर्ग के हितों की अनदेखी की गई है, जिसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।" संगठन ने उपखण्ड क्षेत्र के सभी प्रबुद्धजनों और युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस लोकतांत्रिक विरोध का हिस्सा बनें।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!