जुआ खेल रहे चार आरोपी गिरफ्तार

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): पुलिस ने अवैध गतिविधयों की रोकथाम एवं लोकल व माईनर एक्ट की कार्यवाही के तहत सार्वजनिक स्थान पर ताशपत्ती पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जिनसे 2 हजार 690 रूपये की जुआ राशि एवं ताशपत्ती को जब्त किया गया। थानाधिकारी घासीराम मीणा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक राजेशकुमार मीणा के निर्देशानुसार क्षेत्र में अवैध गतिविधयों की रोकथाम एवं लोकल व माईनर एक्ट की कार्यवाही को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतन लाल भार्गव व पुलिस उपाधीक्षक रविप्रकाश शर्मा के सुपरविजन में पुलिस की विशेष टीम का गठन किया। टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए गश्त के दौरान गांव रम्भा में सार्वजनिक स्थान के पास आरोपी गणेश लुहार, कजोड कुम्हार, पूरणमल मीना व रामधन मीना ताशपत्ती पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे, जिनको गिरफ्तार करके 2 हजार 690 रूपये की जुआ राशि एवं ताशपति को जब्त किया है। चारों आरोपितों के खिलाफ आरपीजी में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!