निवाई (लालचंद सैनी): जिला माली समाज के तत्वावधान में 22 फरवरी को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह एव सैनी हुंकार रैली की तैयारियां को लेकर सैनी विकास संस्थान छात्रावास निवाई में बैठक जिला अध्यक्ष पांचूलाल सैनी एवं तहसील अध्यक्ष रामवतार खुवाडिया के सानिध्य में आयोजित हुई। जिला प्रवक्ता राजेश कनेसर ने बताया कि बैठक में समाज के कार्यकर्ताओं को प्रतिभा सम्मान समारोह एव हुंकार रैली की तैयारियों को लेकर पेयजल जल, पार्किंग, विद्युत, डेकोरेशन एव मंच सहित कई व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां सौंपी गई। उन्होंने बताया कि समारोह एवं रैली में संपूर्ण टोंक जिले का माली समाज शिरकत करेगा। उन्होंने बताया कि हुंकार रैली पहाड़ी चुंगी नाके से रवाना होकर बस स्टैंड होते हुए अहिंसा सर्किल, झिलाय रोड व शिवाजी पार्क रोड होते हुए शिवाजी कॉलोनी में स्थित सैनी छात्रावास में पहुंचेगी। इसके बाद भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन होगा। जिसमें कक्षा 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त छात्र-छात्राओं एवं प्रशासनिक सेवा में नवचयनित कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत, मंत्री कन्हैया लाल चौधरी, विधायक रामसहाय वर्मा, पूर्व कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी होंगे एवं समारोह की अध्यक्षता माली महासभा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष सीएल माली करेंगे। बैठक में निवाई तहसील अध्यक्ष रामवतार खुवाडिया, छात्रावास अध्यक्ष छोटूलाल राहौली, शहर अध्यक्ष रामसहाय सैनी, मूलचंद सैनी, दुर्गालाल सैनी, कमलेश सैनी, कालू तंवर, शंकर माली, शिवानंद बागड़ी, मनोज सैनी, हनुमान सैनी, रामवतार सैनी, घनश्याम सैनी व रवि सैनी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
माली समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह एवं हुंकार रैली कल: तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न
By -
February 20, 2026
0
Tags: