बीकानेर (विजय कपूर): प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के क्षेत्रीय सार्दुलगंज में रविवार को महाशिवरात्रि पर्व आध्यात्मिक उत्सव के रूप में मनाया गया। क्षेत्रीय प्रभारी राजयोगिनी बीके कमल के साथ गणमान्य लोगों शिव ध्वज फहराकर परमात्मा शिव के आदर्शों का स्मरण करते हुए वंदन किया। बीके कमल ने शिवरात्रि के आध्यात्मिक गूढ रहस्य को उजागर करते कहा कि यह आत्म जागृति और जीवन परिवर्तन का पर्व है। इस अवसर पर शिव ध्वज के नीचे सभी आने भाई बहनों को पर चिंतन, पर दर्शन तथा पर निंदा से मुक्त संकल्प करवाया गया। उन्होंने कहा कि शुभ भावना व शुभ कामना के मंत्र द्वारा हर आत्मा को संतुष्ट करते हुए सदा स्वयं संतुष्ट रहेंगे। सत्यता, मधुरता, नम्रता आदि सदगुणों को दृढता पूर्वक धारण करते हुए स्वयं का परिवर्तन करेंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने विश्व शांति और मानव कल्याण के लिए सामूहिक राजयोग ध्यान किया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया।
3/related/default