खारड़ा में पुलवामा शहीदों की बरसी पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

AYUSH ANTIMA
By -
0



खारड़ा/बीकानेर (विजय कपूर): पुलवामा हमले की बरसी पर ग्राम पंचायत खारड़ा में शहीद जवानों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मुख्य गुवाड़ स्थित ठाकुरजी मंदिर के पास हुआ। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने दो मिनट का मौन रखकर देश के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूतों को नमन किया। कार्यक्रम में किशन गोदारा, किशन ज्यानी, दिनाराम गोदारा, शिवलाल सारस्वत, हरी स्वामी, रामकिशन स्वामी, मुरली कायल व कालू सारस्वत सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने दीप प्रज्वलन कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा देशभक्ति नारों के साथ राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि शहीदों का बलिदान देशवासियों को सदैव प्रेरणा देता रहेगा और युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए आगे आना चाहिए। कार्यक्रम शांतिपूर्ण व गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!