*सामाजिक समरसता के साथ गौ रक्षा का संकल्प लिया

AYUSH ANTIMA
By -
0

     
जयपुर: सर्व हिंदू समाज गणेश नगर, तिलक नगर, गुरुनानकपुरा के तत्वावधान में शनिवार, 14 फरवरी को शिवाजी पार्क में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन से पहले मोती डूंगरी स्थित गणेशजी मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में क्षेत्र की लगभग एक हजार मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सर्व हिन्दू समाज की तरफ कलश यात्रा का विभिन्न मार्गों पुष्प वर्षा करके मातृशक्ति का स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राजस्थान क्षेत्र के क्षेत्रीय सह कार्यवाह गेंदालाल ने कहा कि संगठित हिंदू समाज से ही भारत और विश्व का कल्याण संभव है, साथ ही पंच परिवर्तन ही समाज परिवर्तन का एकमात्र आधार है।कार्यक्रम में परम पूज्य प्रकाशदास महाराज का भी सानिध्य रहा। महाराज ने देशभक्ति भजनों और अपने ओजस्वी आशीर्वचन से समाज के लोगों को प्रेरित किया। महाराज की प्रेरणा से हिन्दू समाज के लोगों ने गौ रक्षा का संकल्प लिया और उनसे प्रेरित होकर समाज के गणमान्य लोगों ने एक-एक गाय को गोद लेने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में पंच परिवर्तन की प्रदर्शनी लगाई गई और प्रेरणादाई साहित्य एवं गौ उत्पाद की स्टॉल लगाई गई। कार्यक्रम का संचालन राज वशिष्ठ ने किया। कलश यात्रा के संयोजक ब्रह्म कुमार सैनी रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति के अध्यक्ष कर्नल राजेंद्र सिंह शेखावत ने सभी का आभार ज्ञापित किया। बस्ती प्रमुख सुरेश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम के बाद सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए सर्व हिंदू समाज ने एक साथ भोजन प्रसादी ग्रहण की। भारत माता की आरती के साथ ही कार्यक्रम का समापन किया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!