अवैध मादक पदार्थ रखने के दो आरोपी गिरफ्तार

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार करके 4 किलो 900 ग्राम अवैध डोडा पोस्त छिलका जब्त किया है। थानाधिकारी घासीराम मीणा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा के निर्देशानुसार क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध कार्यवाही को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतन लाल भार्गव व पुलिस उपाधीक्षक रवि प्रकाश शर्मा के सुपरविजन में पुलिस की विशेष टीम का गठन किया। टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए गोविन्दपुरा से खणदेवत रोड की ओर जाने वाले रास्ते से आरोपी मुमताज कुरैशी पुत्र छन्नू मिया निवासी मस्जिद के सामने रेल्वे स्टेशन रोड निवाई व मुकेश रैगर पुत्र धन्नाराम रैगर निवासी ढींग की ढाणी कच्ची बस्ती खणदेवत रोड निवाई को गिरफ्तार करके आरोपितों से 4 किलो 900 ग्राम अवैध डोडा पोस्त छिलका जब्त किया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!