जीवन में देवी गुणों का करें समावेश: ईसरानी

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में शिव जयंती को लेकर विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा को मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप ईसरानी एवं भाजपा शहर अध्यक्ष नितिन छाबड़ा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप ईसरानी ने कहा कि मनुष्य को नाजुक घड़ी में शिव परमात्मा को पहचाने एवं अपने जीवन में देवी गुणों का समावेश करें, तब ही परमात्मा शिव से मिलन होगा। शोभायात्रा में शिव बारात के साथ कलश लेकर चल रही महिलाएं एवं शिव बाबा की झांकियां प्रमुख आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। यात्रा में गाजे-बाजे के साथ शिव संदेश दिया गया एवं परमात्मा के उत्सव को अपने जीवन में यादगार बनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी प्रभारी रेखा दीदी, बनेठा प्रभारी अनीता दीदी, सुनीता दीदी, कैलाश चंदलानी, तुलसी चंदलानी एवं सुरेंद्र भाणजा सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!