निवाई (लालचंद सैनी): पुलिस ने भारत बनाम अफ्रिका वर्ल्ड कप टी-20 मैच पर रूपए का ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा के दर्ज प्रकरण में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी घासीराम मीणा ने बताया कि भारत बनाम अफ्रिका वल्र्डकप टी-20 मैच पर रूपए का ऑनलाईन क्रिकेट सटटा के दर्ज प्रकरण में वांछित मुख्य आरोपी नरेश कुमार सौगानी पुत्र प्रेमचन्द सौगानी निवासी भगत सिह कॉलोनी की यस बैंक गली निवाई को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि उक्त प्रकरण में पूर्व में सोमवार को भी एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था एवं 1 करोड 44 लाख रूपए का ऑनलाईन सटटा का हिसाब किताब व डेढ लाख रूपए की नकदी जब्त की गई थी। उन्होंने बताया कि आरोपितों से गहनता से पूछताछ की जा रही है एवं अनुसंधान जारी हैं।
भारत बनाम अफ्रिका मैच पर ऑनलाईन सट्टा खेलने के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार
By -
February 25, 2026
0
Tags: