निवाई (लालचंद सैनी): कंकाली माता मन्दिर में शक्ति पीठ सेवा संस्थान के तत्वावधान में फागोत्सव का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। शक्ति सेवा संस्थान के अध्यक्ष शंकर सोनी ने बताया कि फाल्गुन शुक्ल पक्ष अष्टमी को मातारानी के मन्दिर के फूल बंगला झांकी सजाई गई। सुबह माता का पंचामृत से स्नान कराया गया और मातारानी का विशेष श्रृंगार किया गया। माता के अष्टमी का लड्डू, नमकीन, चूरमा, खीर व मालपुआ का भोग लगाया। अम्बिका महिला मण्डल के तत्वावधान में आयोजित फागोत्सव में मण्डल की कौशल्या शर्मा ने कंकाली थारी चुनरी चमचम चमकें, तेरे द्वार खड़ी हूं अम्मे मां सहित कई भजनों की प्रस्तुतियां दी। इसी प्रकार उर्मिला जैन ने आये तेरे दर पर अम्मे मां, हेमलता विजय ओढ़ चुनरिया मातारानी के चरणों में, मातारानी के चरणों, दीपिका सोनी में रंग मत डाले ले सांवरिया मारो गूजर मारारे, अनिता जैन ने गोटेदार चुंदडी आजा मां ओडं के, सीमा अग्रवाल ने चलो माता ने बुलाया है सहित कई भजनों की प्रस्तुतियां दी। इस दौरान महिलाओं गुलाल उड़ाकर होली खेली। इसके बाद भक्तों ने प्रसादी ली। इस अवसर पर पुजारी नारायण शर्मा, सुभाष गिंदोडी, राजेश भट्ट, मनीष सोनी, ओमप्रकाश दहलोत, आशुतोष नामा, मन्नू नामा, पवन जैन, केशव सोनी, राहुल कामरेड, मधू नामा, राजू गूर्जर, ब्रजेश पण्डा, इन्दा देवी, सानू सोनी, निशा नामा, इन्द्रा गिंदौडी, हेमा विजय, उर्मिला दहलोत, पुष्पा सोनी, मीना सोनी अजमेर, रूपल विजय, सन्तोष सोनी व अमिक्षा सोनी सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे। इसी प्रकार कीर कॉलोनी में स्थित दिव्य महादेव मंदिर में श्री कृष्णा सखी महिला मंडल के तत्वावधान में फागोत्सव का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ महेश दरगड ने गणेश वंदना के साथ किया। मंडल अध्यक्ष आशा जैन ने बताया कि फागोत्सव को लेकर सर्वप्रथम भोलेनाथ का पूजन कर श्रृंगार किया गया। फाग के गीतों पर महिला कार्यकर्ताओ ने जमकर नृत्य किया। अंत में महाआरती करके प्रसादी वितरित की गई।
3/related/default