ढाणी जुगलपुरा में 300 किलो खराब रसगुल्लो को करवाया नष्ट

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): खाद्य सुरक्षा व औषधि नियंत्रण टी शुभंगला के निर्देशानुसार आमजन को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाये जाने हेतु होली के त्यौहार पर शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए ढाणी जुगलपुरा में करीब 300 किलो खराब रसगुल्लो एवं मूंडिया में एक्सपायरी आइसक्रीम, पीजा, बेस, सॉस पैकेज, ड्रिंकिंग वाटर, आयोडीन नमक व नमकीन को नष्ट करवाया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.शैलेन्द्र सिंह चौधरी ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी सत्यनारायण गुर्जर द्वारा ढाणी जुगलपुरा में स्थित अंकित मिष्ठान भंडार का औचक निरीक्षण कर मावा बर्फी का नमूना लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला में भिजवाया गया। साथ ही उक्त फर्म के गोदाम में रखे 20 टिन कुल करीब 300 किलो रसगुल्लो खराब स्थिति में बदबूदार पाए गए, जिनको मौके पर ही डम्पिंग यार्ड में डलवाकर नष्ट कराया गया। इसी प्रकार गांव मूंडिया हाइवे पर संचालित पारस रिसॉर्ट का निरिक्षण किया गया। जहां पर भारी अनियमितता पाई गई। रिसॉर्ट में कई प्रकार के खाद्य पदार्थ, आइसक्रीम, पीजा, बेस, सॉस पैकेज, ड्रिंकिंग वाटर, आयोडीन नमक व नमकीन एक्सपायरी पाए गए, जिनको भी मौके पर ही नष्ट कराया गया। साथ ही प्रतिष्ठान पर भारी अनियमितता पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा व मानक अधिनियम के तहत नोटिस जारी किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सत्यनारायण गुर्जर ने बताया कि मिलावटी खाद्य तेल, मिलावटी घी, मिलावटी दूध एवं दूध से निर्मित खाद्य पदार्थ मावा, पनीर, मिलावटी मसाले, पेय पदार्थ, आटा, बेसन सहित अन्य मिलावटी खाद्य सामग्री तथा खुले में खाद्य पदार्थों की बिक्री की रोकथाम को लेकर विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। मिलावट पाये जाने पर नियमानुसार मिलावट खोरों के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंकुर पाटनवाला, आराधना शर्मा, रामकृष्ण गोठवाल व सहायक कर्मचारी राजेंद्र सैनी सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!