जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): स्वामी केशवानंद प्रौद्योगिकी, प्रबंधन एवं ग्रामोत्थान संस्थान, जयपुर (SKIT) के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा 24 से 28 फरवरी 2026 तक आयोजित पाँच दिवसीय स्टाफ विकास कार्यक्रम “प्रयोगशाला सुरक्षा एवं कौशल” (LaSS-2026) का शुभारंभ 24 फरवरी को अत्यंत उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर बॉश लिमिटेड, जयपुर की विशेषज्ञ टीम द्वारा सतत सुधार (काइज़ेन) एवं सुरक्षा विषय पर विशेष सत्र तथा औद्योगिक भ्रमण आयोजित किया गया, जिसमें विशेष रूप से व्यवहार आधारित सुरक्षा पर व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई। विशेषज्ञों ने कार्यस्थल पर सुरक्षित आचरण, संभावित जोखिमों की पहचान, दुर्घटना की रोकथाम तथा सुदृढ़ सुरक्षा संस्कृति के विकास के संबंध में विस्तार से मार्गदर्शन दिया, जिससे प्रतिभागियों को सुरक्षा मानकों की गहन समझ प्राप्त हुई। कार्यक्रम का सफल संचालन कन्वीनर प्रमोद जैन, चीफ प्रॉक्टर तथा विनय सिंह मारवाल, एसोसिएट प्रोफेसर, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के मार्गदर्शन एवं तत्वावधान में संपन्न हुआ।
SKIT में “प्रयोगशाला सुरक्षा एवं कौशल (LaSS-2026)” स्टाफ विकास कार्यक्रम का शुभारंभ
By -
February 25, 2026
0
Tags: