प्रिंसिपल अंजुला जैन सेवानिवृत्त, विदाई समारोह आयोजित

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (वसीम अकरम कुरेशी): ज्योति नगर के कठपुतली नगर स्थित राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य अंजुला जैन को शनिवार को यहां भावभीनी विदाई दी गई। इस मौके पर आयोजित समारोह में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं कठपुतली नगर विकास समिति के अध्यक्ष डॉ.ओपी टांक, महासचिव अशोक शर्मा, गोविंद खोड़ा, अरुण गागोलिया, विनोद भाट सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठजन, समाजसेवी एवं स्थानीय लोग शामिल हुए। इस दौरान आयोजित समारोह में डॉ.ओपी टांक ने प्रिंसिपल अंजुला जैन के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए उन्हें सेवाभावी एवं समर्पित भाव से कार्य के प्रति गंभीर प्रवृत्ति की शिक्षाविद् बताया। साथ ही कहा कि इन्होंने बालिकाओं को सदैव अपनत्व का भाव दिया, जिसके चलते छात्राएं आगे बढ़ी और अपनी शिक्षा को जारी रखा। वहीं प्रधानाचार्य जैन ने उन्हें मिले स्नेह, सद्भाव और अपनाइयत के प्रति सभी का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!