जिला स्तरीय रोजगार उत्सव एवं युवा सम्मेलन में हुआ नवचयनित कार्मिकों का सम्मान

AYUSH ANTIMA
By -
0



जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): राज्य सरकार की युवा सशक्तिकरण एवं रोजगारोन्मुखी पहल के तहत जिला स्तरीय रोजगार उत्सव एवं युवा सम्मेलन का आयोजन एचसीएम रीपा के भगवत सिंह मेहता सभागार में हुआ। कार्यक्रम में संभागीय आयुक्त जयपुर श्रीमती पूनम मुख्य अतिथि रहीं तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कलेक्टर डॉ.जितेंद्र कुमार सोनी ने की। जिला स्तरीय कार्यक्रम में जयपुर जिले के 400 युवाओं को वेलकम किट प्रदान किये गए। इस अवसर पर 20 नवनियुक्त कार्मिकों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। समारोह में कायड़ विश्राम स्थली, अजमेर में आयोजित विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रदेशवासियों को 16 हजार 686 करोड़ रुपये की लागत के 43 प्रमुख विकास कार्यों एवं परियोजनाओं के शिलान्यास एवं लोकार्पण की सौगात दी। इनमें लगभग 8 हजार 554 करोड़ रुपये की 34 परियोजनाएं राज्य सरकार के विभिन्न विभागों से संबंधित हैं, जबकि करीब 8 हजार 132 करोड़ रुपये की 9 प्रमुख परियोजनाएं केन्द्र सरकार के राष्ट्रीय राजमार्ग एवं ऊर्जा विभाग से जुड़ी हैं। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, ऊर्जा, जल संसाधन, उद्योग, सार्वजनिक निर्माण, नगरीय विकास एवं आवासन तथा राष्ट्रीय राजमार्ग जैसे महत्वपूर्ण विभाग इन परियोजनाओं से जुड़े हुए हैं।
प्रधानमंत्री द्वारा 4 हजार 516 करोड़ रुपये से अधिक की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। साथ ही राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में चयनित 21 हजार 863 युवाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए, जिससे प्रदेश में रोजगार के नए अवसर सृजित हुए हैं। समारोह में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (उत्तर) जयपुर मुकेश कुमार मूंड, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रथम डॉ.रवि शेखावत सहित अन्य अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में नवनियुक्त युवा कार्मिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!